अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल
मैनपुरी, मई 7 -- थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, तथा दो घायल हो गए। रामनगर तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। वही अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई तो एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। गुरुवार को पुलिस को अनिकेत पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी हरचंदपुर थाना किशनी ने जानकारी दी कि हरचंदपुर मोड़ टंकी के निकट किशनी से जा रहे दो बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गए हैं। इस हादसे में 30 वर्षीय भुवनेश पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना निवासी फरैंजी थाना किशनी की मौत हो गई तथा विकास उर्फ जालिम पुत्र गिरीश चंद्र निवासी जगमोहनपुर थाना बकेवर इटावा घायल हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.