मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। होली के त्योहार पर रोड पर बाइकों को लहराते हुए हुड़दंग मचाने वाले व अन्य घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई मामलों में तो हुड़दंगियों ने बाइक लहराई, जिससे उनकी बाइक फिसलने से वे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ेरी निवासी बृजपाल सिंह पुत्र मुकेश, नीरज पुत्र रामवीर, पुनीत पुत्र अनूप कुमार, अंकुर पुत्र राकेश, विजय निवासी मोहल्ला रामलीला, रोहित, राजवीर निवासी गोसलपुर मैनपुरी, मधु पत्नी रिंकू, रोहित पुत्र राजवीर तथा रिंकू निवासी मैनपुरी, संजय निवासी देवपुरा, उत्कर्ष पुत्र अभिलाष सिंह घायल हो गए। इसके अलावा सड़क हादसों में अशोक कुमार, लव कुश, अवनीश निवासी हैदरपुर, सोबरन निवासी लालपु...