महाराजगंज, मार्च 13 -- निचलौल। निचलौल क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। निचलौल क्षेत्र के ग्राम ढेसो निवासी घनश्याम और मुर्तुजा किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इस बीच ढेसो पुल के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना जहदा गांव के पास हुई। दिनेश नामक शख्स किसी बारात में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से आ रहा था। इस बीच अज्ञात बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में उसे भी गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...