गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बिहार के अरवल जिले का रहने वाला अजय कुमार निवासी गांव बसई, मानेसर से ड्यूटी खत्म कर अपनी साइकिल पर घर लौट रहा था। तभी सरदार जी होटल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। होटल मैनेजर और राहगीरों ने घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा लालबाबू की शिकायत पर खेड़की दौला थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।दूसरे मामले में उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी सचिन के छोटे भाई राहुल शर्मा पेशे से ड्राइवर...