अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
मैनपुरी, अप्रैल 27 -- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते एक सप्ताह में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते मंगलवार को ही सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई थी। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी 25 वर्षीय पिकअप चालक भूपेंद्र सिंह जाटव पुत्र श्रीचंद जाटव अपनी बाइक से इटावा गया था। रविवार की रात इटावा से वापस घर आ रहा था। रात लगभग 12 बजे सौज बोझी मार्ग पर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने भूपेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.