देवघर, फरवरी 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया । जिसमें एक घायल की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया । पहली घटना करौं थाना क्षेत्र के करौं स्कूल के समीप हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के संथालीडीह गांव निवासी पंकज कुमार चौधरी के रूप में हुई है। उनके भाई अरविंद कुमार ने बताया कि पंकज बाइक से करौं गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल के जरिए परिजनों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.