बिजनौर, अप्रैल 27 -- अफजलगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक देर शाम अफजलगढ़ से सटे भागीजोत निवासी संदीप और मुकंदी ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसी वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ई-रिक्शा सवार घायल हो गए। दूसरी ओर अफजलगढ़ के मौहल्ला मुमताज हुसैन निवासी मोबिन बाइक द्वारा गांव नवाबपुरा से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार लोग घायल घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से गंभीरावस्था के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिय...