रांची, दिसम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घटनाओं में अज्ञात वाहन या बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पहली घटना खूंटी थाना क्षेत्र के रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर नामकुम स्थित बस स्टैंड के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोहित नायक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित नायक के रूप में हुई है। वह रांची के एक होटल में काम करता था और गुरुवार की रात नौ बजे खूंटी के दतिया रोड स्थित अपने मामा के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होकर रांची लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। गंभीर अवस्था में रोहित को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.