लखीमपुरखीरी, जून 7 -- शुक्रवार की रात से शनिवार तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन की जान चली गई। ये हादसे थाना शारदानगर, भीरा और सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। हादसों के शिकार हुए सभी लोग बाइकों पर सवार थे। इन सभी को तेज स्पीड अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया। हादसे के बाद किसी ने मौके पर तो किसी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल

थाना शारदा नगर क्षेत्र में हादसा थाना शारदा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम बंजरिया, शारदा नगर निवासी कमलाकांत पांडे (45) पुत्र शिव गुलाम पांडे अपने साले मोनू को उसके गांव तक छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय सनवानीपुरवा और मुराउन पुरवा नहर पुल के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी ब...