अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
बिहारशरीफ, मई 19 -- अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के जमालुपर में स्कूटर और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार खांडपर का सक्षम मेहता घायल हो गया है। वहीं, डीडकुसुम्भा गांव के समीप बाइक को बचाने के फेर में एक ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गयी। हादसे में बाउघाट हाईस्कूल की शिक्षिका रुबी कुमारी व सीमा कुमारी के साथ चालक इम्त्यिाल आलम भी घायल हो गये। जबकि, बाइपास रोड में कमरसी मोड़ के समीप बाइक पर सवार बंगाली पर के सुनील कुमार को एक वाहन ने ठोकर धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.