बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच हिन्दुस्तान टीम । तीन थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ सहित दो की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों का पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। नानपारा कोतवाली के केशवापुर गांव निवासी सुशील सोनी (25) पुत्र घसीटे, अपने दो मित्रों हिमांशु (30), दीपक (32) के साथ गुरूवार आधीरात लगभग 3:30 के बीच बाइक से शहर आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक रिसिया थाने के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के भोपतपुर चौकी के पास पहुंची। किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहु...