हाथरस, मार्च 4 -- हिन्दुस्तान। पिछले चौबीस घंटे में होली के हुरदंग में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अलग अलग सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। सहपऊ के सादाबाद जलेसर मार्ग पर सोमवार देर शाम सादाबाद से लौटते समय एक ई- रिक्शा सामने से आ रहे वाहनों के बचने प्रयास में उक्त मार्ग पर गांव मढ़ाका से आगे स्थित चारग कोल्ड स्टोरेज के सामने पलट गया। ई-रिक्शा में बैठे 49 वर्षीय जुगेंद्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी खोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। ई- रिक्शा पलटने उसमें बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर कोल्ड स्टोरेज में कार्य करें मजदूर वहां से दोड़कर आए और ई-रिक्शा को सीधा किया और सवारियों को उसके नीचे से निकाला। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.