बिजनौर, अगस्त 29 -- क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में तीन घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। एक हादसे में घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसों का विवरण शुक्रवार देर रात थाना नहटौर क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी हर्ष (25 वर्ष) पुत्र महिपाल बाइक से बिजनौर से वापस घर लौट रहा था। बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरी जट के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हर्ष की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।...