अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर
रांची, सितम्बर 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना ब्राम्बे स्थित साईं अस्पताल के समीप हुई। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उसकु गांव निवासी 21 वर्षीय सुनील तिग्गा पंडरा बाजार, रांची से सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें साईं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी घटना हेशमी के धोबी चढ़ान के समीप हुई। मारिया टोली निवासी 50 वर्षीय संतोष एक्का मांडर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मांडर रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.