हाथरस, जनवरी 21 -- अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। नगला धर्मा निवासी राज कुमारी को नवीपुर के पास टक्कर मार दी। वहीं तरफरा निवासी मनीष पुत्र लाल सिंह की बाइक चावण गेट के निकट फिसल गई। जिसमे वो घायल हो गया। वहीं नगला भोजा निवासी गौरव पुत्र राजकुमतार को गिजरौली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं अर्शिता देवी पत्नी मनोज को बुलट ने टक्कर मार दी। वहीं बिसाना निवासी अंकित पुत्र चंद्रपाल बाइक से जा रहा था। तभी गिजरौली के निकट बाइक से टक्कर हो गई। वही मथुरा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। भग्गा पुत्र अर्जुन सिंह निवासी फरह जनपद मथुरा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.