अलग-अलग सड़क हादसे में 6 घायल, एक रेफर
गिरडीह, अप्रैल 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग सड़क दुघर्टना में 6 लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पहली घटना बगोदर बाजार की है। सड़क दुघर्टना में चुन्नी देवी नामक एक महिला घायल हो गई। बगोदर ट्रामा सेंटर में उसका प्राथमिक इलाज किया गया। दूसरी घटना दोंदलो हाई स्कूल के पास हुई। यहां दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में दोंदलो की जिरवा देवी और बुढ़ाचांच के दिनेश कुमार मंडल शामिल है। इसमें महिला को गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। तीसरी घटना सरिया रोड के विवेक नगर की है। यहां बाइक दुर्घटना में उसपर सवार डुमरी के पिपराडीह के तीन युवक घायल हो गए। जेएलकेएम नेता ललिता ठाकुर की नजर घायलों पर पड़ी तब तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.