सीतापुर, अप्रैल 2 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को पांच सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई और दंपति सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसे इमलिया सुल्तानपुर, खैराबाद, तंबौर, पिसावां व संदना इलाके में हुए हैं। संबंधित थाने की पुलिस ने मामलों को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इमलिया सुल्तानपुर संवाददाता के अनुसार सहादतनगर निवासी नीलम अपनी पांच वर्षीय बेटी अनन्या और दो अन्य बच्चों के साथ खेत से काम निपटाकर गुरुवार देर शाम घर लौट रही थी। जैसे ही वह सीतापुर-गोला मार्ग पार करने लगी, तभी गोला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अनन्या को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की आंखों के सामने ही बेटी अनन्या लहुलुहान होकर सड़क गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रोकने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.