गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसों में दो महिलाओं की जान चली गई। पहली घटना सोहना रोड पर हुई जहां एक ट्रक ने महिला सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया, वहीं दूसरी घटना सेक्टर-35 में हुई जहां एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दी। सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर
पहली घटना सोहना रोड पर स्थित जेल मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक हादसा हुआ। मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली 30 वर्षीय गीता कुमारी अपने पति के साथ लेमन ट्री होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थीं। सुबह करीब 10 बजे जब गीता ड्यूटी के दौरान सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.