अलग-अलग सड़क हादसे में दो बच्चे की मौत, महिला सहित चार घायल
गिरडीह, मार्च 21 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के हीरोडीह तथा घोड़थम्भा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं दोनो घटना में महिला सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी में बुलेट के धक्के से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं नवलशाही थाना क्षेत्र में हाइवा व एंबुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस पर सवार दो साल की बच्ची की मौत हो गई। एंबुलेंस पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना खोरीमहुआ-जमुआ मुख्य मार्ग अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी ग्राम स्थित राधे-कृष्णा मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। बताया जाता है कि करिहारी निवासी रवि यादव का 8 वर्षीय पुत्र गोलू यादव सड़क किनारे रामनवमी को लेकर लगाए जा रहे झंडे को देख रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.