छपरा, मार्च 6 -- बनियापुर व डोरीगंज में हुई दुर्घटनाएं बनियापुर में सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत बनियापुर/ डोरीगंज, एक प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक व वृद्ध की मौत हो गयी। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिपरा में एनएच 331 पर टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पिपरा निवासी रोजाद्दीन अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र रमजान अंसारी बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमजान अंसारी पैदल ही सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। उसके साथ एक सात वर्षीय बच्चा भी था। इसी दौरान दक्षिण दिशा से आ रही तेज व अनियंत्रित ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बच्चा सुरक्ष...