रांची, मार्च 23 -- तमाड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-टाटा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रविवार रात करीब दस बजे की है। रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सारजमडीह निवासी 28 वर्षीय विक्षिप्त ठाकुर सेठ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी दुर्घटना कांची पोडाडीह के समीप हुई, जहां टेलर की चपेट में आने से तैमारा गांव निवासी 30 वर्षीय सावित्री कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सावित्री कुमारी सड़क किनारे खड़ी होकर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को थाने ले आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह रिम्स भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...