देवघर, अप्रैल 22 -- सारवां,प्रतिनिधि। बुधवार सुबह व दोपहर को थाना अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में योगविंधा निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र यादव है। जिनके पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं दोपहर को चिलचिलाती धूप व गर्मी के बीच देवघर निवासी 50 वर्षीय विधुशेखर झा सारवां के निकट बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि इस घटना में इनका एक हाथ टूट गया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में किया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.