अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
बिहारशरीफ, मई 21 -- अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बरबीघा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली दुर्घटना बरबीघा के महावीर चौक पर हुई, जिसमें चार वर्षीय ऋषभ कुमार और लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बाइक पर पांच लोग सवार थे । महावीर चौक के पास चालक का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना में स्कूटी में ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। हादसे में पैन गांव से लौट रहे नरसिंहपुर गांव निवासी गणेश कुमार और उसकी सास गायत्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.