अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव निवासी संजय राम के 20 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार राम एवं हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार गांव के गिरजा टोला निवासी सत्येंद्र भुइयां के 35 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच टीओपी के पुलिस पदाधिकारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में शहर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस के सहयोग से सभी को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां अक्षय एवं एक और अन्य की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.