अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर प्रतिनिधि। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई जिले क्षेत्र चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बटपार के पास मंगलवार की अहले सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल चकाई स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक घायल जसीडीह थाना क्षेत्र के खसपेका निवासी घनश्याम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बाइक चालक की मौत एक घायल वहीं दूसरे घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.