देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 13 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी ने डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया, जबकि तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहनपुर-सारवां थाना क्षेत्र के डकाय मोड़ के पास दो ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रविंद्र भोक्ता, अंग्रेज भोक्ता, दशरथ यादव, सुनील यादव एवं ऑटो चालक संजय कुमार है। घायल रविंद्र भोक्ता ने बताया कि काम करने डकाय गया था। काम समाप्त कर वापस लौटने के क्रम में देवघर की ओर से आ रहे ऑटो ने सामने से जोरदार टक्कर मार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.