अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन घायल
भागलपुर, मई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार, बाइक की टक्कर से नंदलालपुर निवासी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में सलेमपुर सैनी गांव निवासी अक्षय कुमार तथा अंतिचक थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी शुभम कुमार घायल हो गए। दोनों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.