जहानाबाद, अप्रैल 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। मखदुमपुर एनएच बायपास पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। वे सोलहंडा गांव के रहने वाले हैं। दूसरी घटना मखदुमपुर नवाबगंज रोड की है जहां सड़क दुर्घटना में सोनू कुमार और रंजन कुमार दोनों ग्राम मोहम्मदपुर घायल हो गए। तीसरी घटना टेहटा- सुमेरा रोड की है जिसमें मोटरसाइकिल दुर्घटना में सुजीत कुमार और आकाश कुमार घायल हो गए। दोनों कुर्थाडीह के रहने वाले हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को लग्न अधिक था। यह भी पढ़ें- टेम्पू दुर्घटना में सात लोग घायल जिसके कारण सड़क काफी व्यस्त था। शादी समारोह में भाग लेने के लिए भाग- दौड़ के चक्कर में लोग दुर्घटना के श...