देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच लोग घायलपहली घटना घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना कुंडा थाना के हाथीपहाड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।दूसरी घटना दूसरी घटना नगर थाना के शहीद आश्रम रोड़ पुल के पास ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो ...