मैनपुरी, अप्रैल 30 -- अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार देर शाम दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना में थाना क्षेत्र के एनएच-34 नवीगंज ओवर ब्रिज पर बाइक फिसलने से वृद्ध घायल हो गए। श्रीपाल पुत्र तोताराम निवासी मझगवां थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद अपनी पुत्री के लिए लड़का देखने भोगांव जा रहे थे। फ्लाईओवर पर अचानक बाइक पर संतुलन खो बैठे। बाइक फिसलने से 65 वर्षीय श्रीपाल घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में खांकेताल से दावत से लौट रहे दिनेश पुत्र ओमपाल निवासी अठलकड़ा जीटी रोड पर पांडेय पेट्रोल के सामने बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.