देवघर, मई 31 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। पहली घटना चपरिया मोड़ के समीप हुई। इसमें देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी सफाहज अंसारी और चपरिया गांव निवासी सुमन महतो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए देवघर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार सफाहज अंसारी अपनी बाइक से मथुरापुर से जसीडीह की ओर आ रहा था। जबकि सुमन महतो पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चपरिया मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। वहीं दूसरी दुर्घटना रोहिणी रिवर साइड टोल टैक्स के समीप हुई। इसमें एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति देवीपुर की ओर से आ र...