देवघर, मार्च 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटनाओं की घटनाएं नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान, बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र तथा कुंडा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार घटना नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान के समीप हुई, जहां दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में घायल लोगों की पहचान मधुपुर निवासी राकेश कुमार और सुनील यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना सीमावर्...