औरंगाबाद, जनवरी 25 -- मदनपुर थाना और सलैया थाना क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। देव सूर्य षष्ठी व्रत पूजन के लिए देव जा रही महिलाओं का टोटो रविवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर पहरचापी के समीप पलट गया, जिससे उसमें सवार सैलवां निवासी सुधीर सिंह की पत्नी रीना देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी और सुदर्शन सिंह की पुत्री उजाला कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं देव में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। वहीं सलैया थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी लक्ष्मण साव की पत्नी कुसुम देवी गांव से कुछ दूरी पर लकड़ी तोड़ने के दौरान नाक में गंभीर चोट लगने से घायल हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.