देवघर, मई 25 -- नगर थाना एवं कुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के बाद संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप हुई। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक सड़क पर बाइक लेकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया । घायल की पहचान गिद्धनी निवासी 52 वर्षीय शंभू चौधरी के रुप में किया गया । घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए प्राथम...