बांका, दिसम्बर 14 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को एक महिला सहित एक पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन दोनों दुर्घटनाओं में जख्मियों का प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार महादा-नवटोलिया के समीप बाइक सवार मोनू कुमार ग्राम मालती, पिता सागर मंडल किसी अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इधर दूसरी घटना में बाइक पर ही सवार सरिता देवी नामक बाइक पर सवार एक महिला गड्ढे में बाइक जाने की वजह से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उक्त महिला रजौन के ही भवानीपुर की रहने वाली थी, जो अपने पति कुमोद मंडल...