अयोध्या, नवम्बर 5 -- अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां सरयू की नित्य आरती करने वाली दर्जनों संस्थाओं की ओर से सायंकाल नदी के घाटों को दीपमालिकाओं से सुसज्जित कर देवी मां की महाआरती की गयी। स्वर्गद्वार घाट पर अंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में देवी मां की 1051 बत्ती की महाआरती की गयी। संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी तरह पूर्व सांसद लल्लू सिंह के संरक्षकत्व में पूर्वी घाट पर सरयू सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही आरती के क्रम में विशेष आरती की गयी। आचार्य नेत्रजा प्रसाद मिश्र ने देवी मां की आरती कीव लालजी मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संत तुलसीदास घाट 5100 दीपों से जगमगाया:अयोध्या। रामनगरी में देव दीपावली का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। अवध सरयू सेवा समिति नित्य आरती के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.