खगडि़या, जून 5 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी आरपीएफ ने शुक्रवार को अलग-अलग रेल अधिनियम में सात लोगों को गिरफ्तार लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि तीन यात्री को महिला कोच में व एक को दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा करते हुए पकड़ा गया। वही एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते तथा दो व्यक्तियों को अवैध रूप से रेल में खाद्य पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पकड़ाए गए सभी व्यक्तियों को न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 17 लोगों पर आरपीएफ ने की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...