आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शनिवार रात दो-दो घंटे के अंतराल पर हुई तीन मुठभेड़ों में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ों के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली मुठभेड़ तरवां थाना क्षेत्र में रात करीब 10 बजे, दूसरी नगर कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 12 बजे और तीसरी गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे हुई। गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार रात खुर्रमपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कमरावां गांव निवासी रईश अहमद के घर पर प्रतिबंधित पशु का मांस रखा गया है और उसे बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सरफराज अहमद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहां से तीन बोरियों में भरा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.