संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। एक घटना महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप हुई। जहां बाइक सवार एक युवक को पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर हुई। जहां साइकिल से जा रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है. यह भी पढ़ें- साहेबपुरकमाल में अलग-अगल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर-महुली मार्ग...