अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में महिला समेत दो घायल
कानपुर, जून 22 -- पुखरायां, संवाददाता। अलग-अलग दो जगह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पर उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। हमीरपुर थाना कुरारा के हरौली गांव के रामू की पत्नी आरती को बाइक में बैठा कर भोगनीपुर की ओर आते समय चपरघटा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को सीएचसी लाया गया। वहीं पर भोगनीपुर के पुरैनी गांव के अमन पुत्र दुर्गा प्रसाद पुखरायां से गांव जाते समय भोगनीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलावस्था में युवक को सीएचसी लाया गया, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. राजवीर सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद आरती और अमन को मेडिकल कालेज रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.