अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार की मौत, पांच घायल
आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद और आसपास के क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बरदह थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से टेंपो पलटने पर एक युवती की जान चली गई। मेंहनगर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अंबेडकरनगर जिले में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गोमाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय सत्यराम यादव उर्फ गुदाई गुरुवार रात मोपेड से घर लौट रहे थे। गोमाडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सत्यराम को पहले लालगंज अस्पताल और बाद में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.