कानपुर, मार्च 5 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मालवीय नगर पुखरायां निवासी सोलह साल का मो. जैद पुत्र एखलाक किसी काम से घर से बाइक लेकर निकला था। बरसाती पुलिया के पास खड़ी कार से टकरा गया और घायल हो गया। इसी तरह ग्राम चतेला थाना कदौरा जालौन निवासी बाइक सवार छोटेलाल पुत्र भद्दी व उसका साथी पैंतीस साल के शंभु पुत्र जगमोहन हरदुआ पुल के पास हुई दुर्घटना में घायल हो गए। इनके अलावा मंगलपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के तेइस साल के संजय पुत्र काली चरन बिदुखुरी मोड़ पर व भोगनीपुर क्षेत्र के मोहदियापुर गांव के प्रदीप पुत्र राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.