बाराबंकी, जनवरी 25 -- बाराबंकी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवादों को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया मजरे अमहिया निवासी सुखदेव पुत्र स्व. छीटन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के चलते विपक्षियों ने नशे की हालत में लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई नातिन काजल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि विपक्षी उसकी नातिन को स्कूल जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम अटाहरी मजरे हरक्का निवासी रवीन्द्र तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि 24 जनवरी को पाण्डेपुर गन्ना कांटा पर ट्रॉली तौल को लेकर हुए विवाद में विपक्षियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.