अलग-अलग मारपीट में पांच महिला समेत छह घायल
मधुबनी, जून 7 -- झंझारपुर। अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। महेशपुरा गांव में हुए विवाद में 15 वर्षीय रीमा कुमारी एवं 60 वर्षीय अमेरिका देवी घायल हो गईं। वहीं रुद्रपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में 23 वर्षीय बबीता देवी, 22 वर्षीय द्रोपती देवी, 45 वर्षीय शीला देवी तथा 15 वर्षीय महेश पासवान जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। घायलों के परिजनों द्वारा इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में पांच महिला समेत छह घायल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.