मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी को भगाने और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मंगलवार बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को धर दबोचा। मामला कटरा और हलिया थाना क्षेत्र का है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 अप्रैल को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को भगाने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी हनुमान पड़रा निवासी सोनू कन्नौजिया को गांव से गिरफ्तार कर लिया। हलिया संवाद अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग पुत्री को भगाने के दर्ज मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को धर दबोचा। यह भी पढ़ें- धमकी देकर लड़की को उठा ले गया किशोर क्षेत्र के एक गांव...