अलग-अलग मामलों में पांच वारंटी गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना पुलिस ने शनिवार को लंबित वारंटों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार अलग-अलग मामलों में पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। रामसोचन पुत्र भारत यादव निवासी बरगदवा जुवारा को गिरफ्तार किया गया। मन्नू उर्फ असगर पुत्र सफीक निवासी पेहर बाजार को पकड़ा गया। एक्साइज एक्ट से संबंधित आरोपी छिन्ने पुत्र दुलारे निवासी ग्राम बरगदवा जुवारा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.