सासाराम, मई 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो महिलाओं को बरामद की है। वहीं एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड के मझियांव थाना क्षेत्र के सरकौनी निवासी मिथिलेश कुमार चौहान शादी की नीयत से भगाकर ले गया था। इस संबंध में युवती की मां द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस दबिश के बाद दोनों ने आत्मसमर्पण किया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में दो महिलाएं बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...