अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई
शामली, जून 19 -- कैराना। न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई। वर्ष 2001 में थाना झिंझाना पर इसराईल निवासी गांव अजीजपुर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2023 में शामली कोतवाली पर मोहम्मद कैफ निवासी जलालाबाद थाना थानाभवन के विरुद्ध राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को न्यायालय उठने तक के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को सुनाई सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.