आरा, मार्च 9 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। अजीमाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहला आरोपित मनोज चौधरी थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी है। उस पर न्यायालय से स्थायी वारंट निर्गत हुआ था, जो कोर्ट वारंटी है। वहीं दूसरा आरोपित प्रमोद महतो है, जो थाना क्षेत्र के वन टोला निवासी है। उसे दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...