अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई दो प्राथमिकी
भागलपुर, मई 25 -- अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई दो प्राथमिकी नारायणपुर, संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले मामले में भवानीपुर गांव निवासी पिंकी देवी, पति बीरेन्द्र मंडल ने सुभाष मंडल सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं छेड़खानी का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे मामले में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी नवीन कुमार, पिता बीरेंद्र सिंह ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी गुड्डू सिंह पर रुपये लेने के बाद वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.